फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुलिस पर पथराव करने वाले 50 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा में रविवार को हादसे में किसान के घायल होने पर प्रदर्शन करने और पुलिसकर्मियों पर पथराव करने के मामले में दरोगा ओम प्रकाश तिवारी ने थाने में 50 लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई है। इंस्पेक्टर सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे खुशहालगंज चौराहे के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार किसान अरुण कुमार को टक्कर मार दी थी। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोगों ने चौराहे पर जाम लगा दिया था। इस कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो ग्रामीण नारेबाजी करने लगे और अभद्रता पर उतर आए थे। भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें