फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुष्कर्म पीड़ित की मदद डकारने वाले मैनेजर और बाबू पर केस

Tue, 28 Feb 2023 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गदागंज क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता का मुआवजा डकारने के बाद खीरों ब्लॉक की पीड़िता की मुआवजा राशि भी भ्रष्टाचारियों ने नहीं छोड़ी। पीड़िता को रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान योजना के तहत मिले तीन लाख रुपये बाबू ने बैंक प्रबंधक से मिलकर अपने खाते में ट्रांसफर करवाकर निकाल लिए। बाबू ने जिला प्रोबेशन अधिकारी के नाम तीन लाख रुपये का बैंक ड्राफ्ट बनवाकर निजी खाते में जमा कराया। मामला सामने आने पर प्रोबेशन अधिकारी ने बैंक प्रबंधक व बाबू के खिलाफ केस दर्ज कराया है।खीरों थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 साल की बच्ची के साथ 16 मई 2016 को दुष्कर्म का प्रयास हुआ था। नाबालिग की मां की तहरीर पर खीरों थाने में मुकदमा अपराध संख्या 100/16 धारा 376 (2) व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित महाराष्ट्र बैंक शाखा में खाता खुलवा कर 16 नवंबर 2019 को योजना के तहत तीन लाख रुपये का मुआवजा मंगवाया गया। पीड़िता मां-बेटी ने मुआवजा न मिलने की गुहार डीएम से लगाई तो जांच में सच्चाई सामने आई।
विज्ञापन

बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय में तैनात संविदा परामर्शदाता राजेश श्रीवास्तव ने जिला प्रोबेशन अधिकारी के नाम से तीन लाख रुपये का बैंक ड्राफ्ट (संख्या-859210) बनवाकर महाराष्ट्र बैंक शाखा स्थित खाते (संख्या-197810100000627) में 15 सितंबर 2020 को जमा कराने के बाद पूरी रकम डकार ली। जांच में पुष्टि होने के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बाबू राजेश श्रीवास्तव व महाराष्ट्र बैंक शाखा के तत्कालीन प्रबंधक के खिलाफ जालसाजी करके सरकारी धन के गबन का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।


प्रोबेशन अफसर व बाबू पर पहले से ही एक केस
गदागंज क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता का आर्थिक सहायता दिलाने के लिए फर्जी नाम से खाता खुलवाने और रुपये निकालने के मामले में शहर कोतवाली में जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा व बाबू राजेश श्रीवास्तव पर पहले से ही एक मुकदमा दर्ज है। अब खीरों क्षेत्र के मामले में प्रोबेशन अधिकारी ने बाबू व बैंक प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जिला प्रोबेशन अधिकारी की तहरीर पर शहर कोतवाली में डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित महराष्ट्र बैंक की शाखा के तत्कालीन प्रबंधक व विभाग के एक पूर्व संविदाकर्मी पर धोखाधड़ी व गबन का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जल्द ही विवेचना पूरी कर आरोपियों को गिरफ्तार कराया जाएगा।
विज्ञापन

- आलोक प्रियदर्शी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें