लखनऊ। ठाकुरगंज के बालागंज निवासी प्रॉपर्टी डीलर अवधेश तिवारी को व्हाट्सएप कॉल कर धमकी देने के मामले में पुलिस ने तिहाड़ जेल में बंद सीरियल किलर भाइयों सलीम, रुस्तम, एक अन्य मोबाइल फोन के धारक व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, धमकी से सहमे अवधेश ने पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर हरिशंकर चंद ने बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह को सौंपी गई है। सर्विलांस की मदद से धमकी में इस्तेमाल मोबाइल नंबरों की लोकेशन व अन्य जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।