फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेता पर केस दर्ज, समर्थकों ने पीड़िता के घर पर किया उत्पात, परेशान होकर पीड़िता के पति ने लगाई खुद को आग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना इलाकेमें नाली विवाद को लेकर किसान नेता अमर सिंह लोधी पर केस दर्ज होने के बाद उसके सहयोगियों ने पीड़िता के घर जाकर उत्पात मचाया। पीड़िता के पति ने परेशान होकर खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन

आरोप है कि किसान नेता ने पीड़िता के साथ मारपीट करने के बाद अश्लील हरकत की थी। पीड़िता की तहरीर पर मंगलवार देर रात स्थानीय थाने में केस दर्ज किया गया था। इससे गुस्साए नेता और उसके समर्थकों ने पीड़िता के घर पर बवाल किया। परेशान होकर पीड़िता के पति ने खुद को आग लगा ली। लोगों ने आग बुझाकर उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें