लखनऊ। गोमतीनगर के विकल्प खंड निवासी चारू अग्रवाल ने जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए अंसल कंपनी के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कराया है। चारू के मुताबिक तीन सितंबर 2008 में उन्होंने व पति दीपक गोयल ने कंपनी से जमीन खरीदी थी। रजिस्ट्री न होने पर कंपनी ने उन्हें दूसरा प्लॉट दे दिया। चारू का आरोप है कि अभी तक कंपनी के अधिकारियों ने रजिस्ट्री नहीं की। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक तफ्तीश की जा रही है।