फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में आग से जलकर युवती की मौत, आत्महत्या और हत्या में उलझा मामला

Wed, 06 Jan 2021 09:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
भदोखर थाना क्षेत्र के भैदपुर गांव में मंगलवार रात मामा के घर आई एक युवती की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई थी। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिवारीजन शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रोक दिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेसिंक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। युवती की मौत का मामला हत्या और आत्महत्या में उलझा है। पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ होगी। मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


जगतपुर के झरहा गांव की शालू सिंह (22) पुत्री धनंजय भदोखर थाना क्षेत्र के भैदपुर गांव अपने मामा बब्लू सिंह के यहां आई थी। रात में आग से जलकर शालू की मौत हो गई। सुबह मामा समेत अन्य लोग शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। कुछ देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ सदर डॉ.अंजनी कुमार चतुर्वेदी, थानेदार राम आशीष उपाध्याय के साथ ही फोरेसिंक टीम गांव पहुंच गई।

पूछताछ के दौरान शालू के मामा ने बताया कि शालू ने केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह कर लिया है। वह मनोरोगी थी। बावजूद इसके घटनास्थल का जो नजारा था, वह संदेह उत्पन्न कर रहा था। उसका स्वेटर बाहर पड़ा था। माचिस भी दूर पड़ी थी। मामा सही रूप से घटना की जानकारी नहीं दे पा रहे थे। मृतका के परिवारीजन भी घटना की बाबत खुलकर कुछ नहीं बोल रहे थे। ऐसे में मामला हत्या और आत्महत्या में उलझा है, जिसकी गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस हर बिंदु पर पड़ताल कर रही है।  
विज्ञापन

.....
मामा के घर आई युवती की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हुई है। प्रकरण की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। मृतका के मामा समेत अन्य परिवारीजनों से हर बिंदु पर पूछताछ की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत की सही वजह सामने आ सकेगी। पूरे प्रकरण की जांच चल रही है।
विज्ञापन

विश्वजीत श्रीवास्तव, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें