फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस की पत्नी पर मारने पीटने व धमकी का मुकदमा

Wed, 27 Nov 2019 04:01 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
fir
विज्ञापन
गुडंबा पुलिस ने उत्तराखंड में तैनात आईएएस डॉ. राम विलास यादव की पत्नी कुसुम विलास यादव पर आरटीआई एक्टिविस्ट हेमंत कुमार मिश्रा को मारने पीटने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। गुडंबा के गायत्रीपुरम निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट हेमंत कुमार मिश्रा के मुताबिक, एलडीए के पूर्व सचिव रहे आईएएस अधिकारी डॉ. रामविलास यादव के रिश्तेदार पैकरामऊ के पास एक भूखंड पर निर्माण करवा रहे थे। 
विज्ञापन


निर्माण अवैध होने के कारण मामले की शिकायत मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर की थी। इस पर एलडीए ने निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया और गुडंबा पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया। 13 सितंबर को वह मौके पर गए, जहां सील भवन में निर्माण हो रहा था। सील भवन की फोटो खींचते वक्त दिलकश विहार कॉलोनी निवासी डॉ. राम विलास यादव की पत्नी कुसुम विलास यादव ने मजदूरों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी।
 
प्रभारी निरीक्षक रीतेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, पीड़ित ने आईएएस के खिलाफ 200 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति की शिकायत लोकायुक्त और उत्तराखंड सतर्कता प्रवर्तन निदेशालय भारत सरकार में की है। जांच शुरू हो गई है। रंजिश को लेकर विवाद है। आरोप है कि हमले के दौरान कुसुम विलास यादव ने शिकायत वापस लेने के  लिए धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें