फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदकुशी मामले में कूरियर कंपनी के अफसरों पर केस, ये था पूरा मामला

Tue, 16 Jun 2020 03:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के हुसैनगंज कोतवाली में एक कूरियर कंपनी के अधिकारियों पर युवक को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कराया गया है। एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि छितवापुर रोड निवासी उमाशंकर मिश्र का बेटा आदित्य उक्त कूरियर कंपनी में काम करता था।

विज्ञापन


कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया जिस पर बीते दिनों उसने घर पर ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। कंपनी के अधिकारी पंकज मिश्रा व राजीव तिवारी पर केस दर्ज किया है। आदित्य के पिता उमाशंकर मिश्र का कहना है कि उनका बेटा कूरियर कंपनी के इंदिरानगर स्थित कार्यालय में सीनियर काउंटर स्टाफ ग्रेड थ्री के पद पर कार्यरत था।

लॉकडाउन के चलते कार्यालय के अधिकारियों ने जबरन उसे फील्ड पर भेजकर कूरियर की डिलीवरी के काम में लगा दिया। 17 मई को गोमतीनगर पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में उसकी स्कूटी सीज कर दी। वह डिलीवरी करने में असमर्थ हो गया तो कंपनी के ऑपरेशन इंचार्ज पंकज मिश्र व राजीव तिवारी ने उसे ऑफिस आने से मना कर दिया। मई का वेतन भी नहीं दिया। पंकज मिश्र और विवेक तिवारी ने दो जून को बेटे को ऑफिस बुलाया और उसे धमकाकर इस्तीफा लिखवा लिया। दोनों की प्रताड़ना से नौ जून को उसने फांसी लगा जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें