फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर केस दर्ज

Thu, 18 Apr 2019 10:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

लखनऊ के अलीगंज थाना में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति फेसबुक पर अभद्रतापूर्ण टिप्पणी करने के आरोप में म्यूजिक सेंटर संचालक चंद्रशेखर वैश्य के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक फरीद अहमद ने बताया कि गल्ला मंडी चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक नेपाल सिंह की तरफ से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और साइबर एक्ट की धारा में शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बुधवार को चुनाव हेल्पलाइन नंबर पर चंद्रशेखर वैश्य की शिकायत मिली थी। जांच करने पर पता चला कि चंद्रशेखर वैश्य डालीगंज के लाहौरगंज का रहने वाला है और त्रिवेणीनगर में शेखर म्यूजिक सेंटर नाम से दुकान करता है।
विज्ञापन


उसने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर राहुल गांधी की फोटो लगी भारतीय करेंसी का चित्र पोस्ट किया है। उक्त पोस्ट में कांग्रेस पार्टी का चुनाव निशान हाथ का पंजा के साथ ही अभद्र कमेंट किए गए हैं। शिकायत में मामला सही पाए जाने पर चंद्रशेखर वैश्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें