फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: वसीम रिजवी पर मुकदमा दर्ज, कल्बे जव्वाद ने चौक कोतवाली में दी थी तहरीर

Wed, 24 Nov 2021 05:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मौलाना कल्बे जव्वाद की तहरीर पर शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ लखनऊ के चौक में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौलाना कल्बे जव्वाद की तहरीर पर चौक कोतवाली में शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने 16 नवंबर को चौक कोतवाली में वसीम रिजवी के खिलाफ तहरीर दी थी। इसमें कहा था कि वसीम रिजवी ने मोहम्मद साहब पर पुस्तक लिखकर उनका अपमान करने की कोशिश की है। ‘मोहम्मद’ नामक इस पुस्तक में वसीम रिजवी ने ऐसी बातें लिखी हैं जो अभद्र और ऐतिहासिक तथ्यों के खिलाफ हैं।
विज्ञापन


वसीम ने मुसलमानों की भावना भड़काकर देश में अशांति फैलाने की कोशिश की है। इस हरकत से दुनियाभर का मुस्लिम समुदाय आहत हुआ है। एसीपी चौक आईपी सिंह ने बताया कि मामले में वसीम रिजवी निवासी कश्मीरी मोहल्ला, थाना सआदतगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छानबीन कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें