करोड़ों रुपये की ठगी कर चुकी शाइन सिटी कंपनी मालिक राशिद नसीम के खिलाफ गोमतीनगर थाने में एक और एफआईआर दर्ज कराई गई है। राशिद के खिलाफ कोर्ट के आदेश के बावजूद भी सरेंडर न करने की धारा के तहत केस दर्ज हुआ है।
एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास के मुताबिक हजरतगंज के डालीबाग स्थित ग्रेडियर अपार्टमेंट निवासी राशिद नसीम शाइन सिटी कंपनी का सीएमडी है। कंपनी के खिलाफ प्लाट और अन्य योजनाओं के नाम पर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप है। गोमतीनगर थाने में कंपनी के खिलाफ 400 से अधिक एफआईआर दर्ज है।
शाइन सिटी कंपनी के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच ईओडब्ल्यू कर रही है। अब आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन में तैनात इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव 20 अप्रैल को राशिद नसीम के खिलाफ कोर्ट के आदेश के बावजूद भी सरेंडर न करने की एफआईआर दर्ज कराई है।