राजधानी लखनऊ में बिना सूचना दिए विभूतिखंड के होटल वियाना इन में ओमान के पांच नागरिकों को ठहराया गया। इस मामले में पुलिस ने होटल मालिक गौरव कश्यप और मैनेजर आदिल के खिलाफ धोखाधड़ी और विदेशी पंजीकरण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस ने होटल मैनेजर और मालिक से पूछताछ की और दस्तावेज चेक किए तो उन लोगों ने ठहरे हुए विदेशियों के पासपोर्ट की कॉपी व अन्य दस्तावेज दिखाए। पुलिस ने जब मैनेजर व मालिक से विदेशियों के ठहरे की वजह पूछी तो वह लोग कोई सही जवाब नहीं दे सके।
यह भी पढ़ेंः- UP Weather News: तपिश और लू से लोगों के हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार; दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम
होटल में जांच के दौरान सालेह अली मसूद नासिर उल रुशैदी, महमूद सालेह आदिम अल आष्शी, खमीस सलीम खर्मास अल गनबूसी, सलीम खमीस सलीम अल गनबूसी और अलनूद अहमद सुलेमानहदहूल अल रहबी के रुके होने की जानकारी मिली।