फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: अगवा कर मारपीट के आरोप में सांसद अवधेश के पुत्र के खिलाफ केस दर्ज, उपचुनाव में हैं टिकट के दावेदार

Sun, 22 Sep 2024 02:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र के खिलाफ अगवा कर मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अजीत प्रसाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीन विवाद में युवक को अगवा करके मारपीट के मामले में पुलिस ने सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र और उपचुनाव में सपा से मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के दावेदार अजीत प्रसाद समेत तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


दर्ज एफआईआर में पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पलिया रिसाली निवासी रवि तिवारी ने बताया कि क्षेत्र के अंकवारा निवासी शीतला प्रसाद की जमीन बेचने के एवज में उन्होंने एक लाख रुपये शीतला प्रसाद को दिए थे। यह जमीन उन्होंने सांसद के पुत्र अजीत प्रसाद और राजू यादव को बैनामा करवा दिया। एक लाख रुपये का चेक अजीत प्रसाद ने उन्हें दिया था।



21 सितंबर को वह सिविल लाइन में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के पास खड़े थे। तभी सांसद पुत्र अजीत प्रसाद, सिपाही शशिकांत राय और राजू यादव पहुंचे और उन्हें गाड़ी में जबरदस्ती बैठा लिया, उनसे मारपीट भी की और कुछ दूर ले जाकर उन्हें छोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें