फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले चार लोगों पर केस

Sun, 26 Oct 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मोहिनी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। महोना नगर पंचायत की रहने वाली किशोरी मोहिनी के आत्महत्या का मामला शनिवार को तूल पकड़ गया। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर वाहन जैसे ही घर पहुंचा, परिजन पुलिस के सामने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद पुलिस ने चार नामजद आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी, एसटी की धारा में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मोहिनी के पिता राम आसरे का आरोप है कि वार्ड-8 निवासी कल्लू यादव ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर शोषण किया। 23 अक्तूबर की रात लगभग डेढ़ बजे आरोपी अपने साथियों काके यादव, अजीत गौतम और अपनी मां के साथ लाठी-डंडों के साथ बलपूर्वक बेटी को साथ ले जाने आए थे। त्योहार की वजह से रिश्तेदार इकट्ठा थे, इसलिए वे नहीं ले जा सके। आरोपियों ने मारपीट भी की था। दूसरे दिन 24 अक्तूबर की सुबह आरोपी कल्लू ने उनकी बेटी को बुलाकर धमकाया। उनका आरोप है कि आरोपियों की प्रताड़ना से आहत होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया। पुलिस के केस दर्ज करने के बाद पीएसी बल की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें