तेलीबाग। पीजीआई के तेलीबाग में स्थित राम भरोसे मैकू लाल हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक श्रीकांत साहू ने पूर्व प्रबंधक दिवाकर साहू पर जमीन का मुआवजा हड़पने का आरोप लगाया है। पीजीआई पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। श्रीकांत ने बताया कि दूसरे स्कूल की जमीन वर्ष 1985 में अधिग्रहित की गई थी। इसके बदले मुआवजा तय हुआ था। आरोप है कि पूर्व प्रबंधक ने मुआवजे के पांच लाख रुपये सोसायटी के खाते में जमा नहीं किए। रकम की जानकारी मांगने पर आरोपी ने धमकी दी। श्रीकांत का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।