फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओके मामला: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 16 Nov 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला
विज्ञापन
लखनऊ में कैसरबाग पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ जातीय व धार्मिक वैमनस्यता फैलाने का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय ने बताया कि लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को लेकर टीवी पर फारूक अब्दुल्ला के विवादित बयान को देखकर शिकायत की थी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि अतुल सिंह बृहस्पतिवार दोपहर बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष प्रसून शुक्ला, उपाध्यक्ष कुलदीप वर्मा, एडवोकेट आलोक मिश्रा और देवेंद्र कुमार शुक्ला के साथ लखनऊ बार एसोसिएशन के हॉल में बैठे थे। तभी टेलीविजन पर पीओके को लेकर फारूक अब्दुल्ला का आपत्तिजनक बयान सुनकर अधिवक्ता भड़क गए।

उन्होंने इसे राष्ट्रदोह बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अतुल और उनके साथी अधिवक्ताओं ने सभी को समझाकर शांत कराया और कानूनी तरीके से लड़ाई लड़ने की बात कही।
विज्ञापन


अतुल कैसरबाग कोतवाली पहुंचे और फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि पूर्व सीएम पर धार्मिक व जातीय वैमनस्यता फैलाकर भावनाओं को आहत करने की धारा में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें