फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मारपीट व फायरिंग में पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर मुकदमा

Tue, 20 Feb 2024 03:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। दो गुटों में रविवार को मारपीट और फायरिंग के मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख व भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सहित आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


रविवार शाम को पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुखवीर सिंह और भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष के गुटों के बीच हुई मारपीट में सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई की। रविवार शाम को पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुखबीर सिंह और भजापा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विशाल सिंह और उनके समर्थकों के बीच झड़प हुई थी।
सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विशाल सिंह के चालक व मारपीट में घायल ग्राम सिसनी निवासी अर्जुन यादव ने तहरीर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गोपालीपुर गांव के पास नहर के निकट घात लगाए बैठे पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुखबीर सिंह, शंकर बक्श सिंह, सुनील सिंह, निशांत सिंह व वीरेंद्र प्रताप सिंह ने मारपीट कर फायरिंग की थी।
विज्ञापन

वहीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुखवीर सिंह ने आरोप लगाया कि नसीराबाद थाना क्षेत्र के महमदपुर नमकसारपुर गांव में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने गाली-गलौज की और फिर नहर कोठी के पास मारपीट की। आरोप लगाया कि इस दौरान रमाकांत तिवारी व गोलू सिंह ने पिस्टल से फायरिंग की थी।
डीह थाना प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर एक पक्ष के सुखवीर सिंह, शंकरबक्स सिंह, सुनील सिंह, निशांत सिंह व वीरेंद्र प्रताप सिंह तथा दूसरे पक्ष से विशाल सिंह, रमाकांत तिवारी, गोलू सिंह के खिलाफ जानलेवा हमला करना, मारपीट करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें