फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सवा दो घंटे देर से आई अर्चना एक्सप्रेस

Tue, 20 Feb 2024 03:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री हर रोज परेशान हो रहे हैं। सोमवार को जम्मू तवी से पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस सवा दो घंटे विलंब से आई, जबकि अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल पौने दो घंटे देर से आने के कारण भी यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस और पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस एक घंटे, प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे, लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस और प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची।
जिले के डलमऊ-लालगंज से होकर गुजरने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस भी काफी विलंब से आई। चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटे और प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देर से पहुंची।
विज्ञापन

रविवार देर रात नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एवं प्रयागराज-लखनऊ स्पेशल पौने दो घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस सवा एक घंटे और वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से आई।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण यहां देर से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें