फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, नाम बदलकर बनवाया पासपोर्ट

Fri, 10 Jan 2020 01:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ में ठाकुरगंज पुलिस ने अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी नागरिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एलआईयू की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है। एलआईयू रिपोर्ट में विदेशी मूल के व्यक्ति को नाम बदलकर रहने की बात कही गई है।
विज्ञापन


साथ ही जानकारी दी कि उसने भारत का पासपोर्ट बदले हुए नाम से बनवा लिया है। रिपोर्ट के आधार पर दरोगा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज प्रमोद कुमार मिश्रा के मुताबिक, चार सितंबर को एलआईयू की तरफ  से एक पत्र भेजा गया था।

इसमें दुबग्गा निवासी देबरोतो विश्वास के बारे में जानकारी थी। उसमें बताया गया कि देबरोतो ने कागजों में हेरफेर कर पासपोर्ट हासिल कर लिया है। इसकी शिकायत पासपोर्ट विभाग से मिली है और आरोपी के विदेशी नागरिक होने का शक है। ठाकुरगंज थाने से यह जांच एसआई साबिर हुसैन को सौंपी गई।
विज्ञापन


भौतिक सत्यापन करने पर देबरोतो पर लगे आरोप सही मिले। पता चला कि मंजू टंडन ढाल निवासी तपन विश्वास के पते का इस्तेमाल दस्तावेज बनवाने के लिए किया गया है। वह मूलरूप से पश्चिम बंगाल के नादिया जिले का रहने वाला है। वह बंगाली डॉक्टर के नाम से दुकान चलाता है। पड़ताल में जानकारी सामने आई कि तपन की दुकान पर देबरोतो कंपाउंडर के तौर पर काम करता है।
 
विज्ञापन

नाम बदलकर बनवाया पासपोर्ट

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, देबरोतो का असली नाम देवव्रत है। आरोपी मूलरूप बंगलादेश जिला फरीदपुर का रहने वाला है। पहचान छिपा कर भारत में निवास करने और जाली दस्तावेज के सहारे पासपोर्ट व पैन कार्ड बनवाने के आरोप में देवव्रत के खिलाफ  धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज बनाने और विदेशी नागरिक अधिनियम का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पासपोर्ट रद्द करने के लिए रिपोर्ट भी भेज दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें