फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुष्कर्म के प्रयास के आरोपियों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महिला ने चिनहट इलाके में दो भाइयों व 14 लोगों पर बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास और विरोध पर मारपीट का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक बीते चार फरवरी को वह अपनी बेटी और बेटे के साथ घर में थीं। रात एक बजे चिनहट के कमता निवासी अनुज पाल अपने भाई सनी, साथी शिवकुमार और उमेश कुमार व 12 अन्य लोगों के साथ घर में घुस आया। आरोपियों ने बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बिरोध पर उसे अगवा करने की कोशिश की। भाई ने बीच-बचाव किया तो उसे पीट दिया। आरोपी बेटे को उठाकर अपने दफ्तर ले गए और वहां उसकी पिटाई कर भाग निकले। महिला ने चिनहट पुलिस को जानकारी दी मगर आरोपी के राजनीतिक पार्टी से जुड़े होने के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान होकर पीड़िता की मां ने कोर्ट में शरण ली। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। पीड़िता और उसके परिवार को बयान के लिए बुलाया जाएगा।फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें