फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बालक को बांधकर पीटने के मामले में चार आरोपियों पर केस

Fri, 19 Apr 2024 04:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। दो रुपये कीमत का बिस्कुट चोरी करने के आरोप में बालक को खंभे से बांध कर पीटने वाले चार आरोपियों के विरुद्ध मल्हीपुर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ जमुनहा को सौंपी गई है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बालापुर निवासी बाबूराम मिश्रा की किराने की दुकान है। जहां गांव निवासी अनुसूचित जाति विमलेश (10) पुत्र केशवराम 10 अप्रैल की रात बिस्कुट लेने आया था। आरोप है कि उसने दो रुपये का एक पैकेट बिस्कुट खरीदा, जबकि एक पैकेट बिस्कुट चोरी कर लिया। जिसे लेकर बाबूराम ने विमलेश को घर के अंदर खंभे से बांध कर प्लास्टिक की पाइप से पीटा था। इस दौरान गांव के ही रक्षा राम यादव, रामसनेही व लल्लू ने भी जातिसूचक गाली देते हुए बालक की पिटाई की। इसका वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। इस मामले में अब पीड़ित बालक के पिता केशवराम की तहरीर पर मल्हीपुर पुलिस ने बाबूराम मिश्रा, रक्षा राम यादव, रामसनेही व लल्लू के विरुद्ध बंधक बनाकर मारने-पीटने व एससी एसटी एक्ट सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। जिसकी विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी जमुनहा सतीश कुमार शर्मा कर रहे हैं। एएसपी प्रवीण कुमार यादव बताते हैं कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें