फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाल पकड़कर महिला को पटका, पर्स व चेन लूटी

Sun, 29 Sep 2024 06:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग में शोहदे ने एक महिला को जमकर पीटा। बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया और पर्स व चेन लूट ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी व उसकी मां समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक आलमबाग स्थित इको गार्डन निवासी प्रमोद शर्मा उनका आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल कर रहा था। इसकी शिकायत उन्होंने सात अप्रैल को आलमबाग थाने में की थी। थाने में शाम पांच बजे समझौते के बाद पीड़िता घर जाने के लिए बस अड्डे पहुंची थी तभी आरोपी ने उन्हें रोक लिया। उसके साथ चार और लोग थे। आरोपी गाली-गलौज करते उन्हें पीटने लगा। बाल पकड़कर उन्हें पटक दिया। चीख-पुकार सुनकर लोगों को आता देखकर उनकी चेन व पर्स लूटकर भाग निकला। पर्स में तीन हजार रुपये थे। इंस्पेक्टर एसएस महादेवन के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें