फेसबुक पर वर्ग विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के मामले में कोतवाली नगर में पुलिस ने फेसबुक के चेयरमैन/सीईओ डोनाल्ड एडवर्ड ग्राहम व इंडिया हेड कृथिगा रेड्डी समेत छह लोगों के खिलाफ धार्मिक उन्माद भड़काने समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना सीओ सिटी को सौंपी गई है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के गंदानाला निवासी आसिफ पुत्र मकबूल अहमद ने बीते 24 फरवरी को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर फेसबुक पर वर्ग विशेष के खिलाफ आपत्ति जनक सामग्री पोस्ट करने का आरोप लगाया था।