लखनऊ। युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी पर कृष्णानगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को कोर्ट फरार घोषित कर चुकी है।
आजमगढ़ के निजामाबाद में रहने वाले अंगद ने 23 जुलाई को साथी अमन यादव के साथ मिलकर युवती से दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी अमन को 21 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अंगद की तलाश जारी थी। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर भी दबिश दी थी। कोर्ट ने 17 सितंबर को अंगद को फरार घोषित किया था। समन तामील होने के बाद भी अंगद कोर्ट में पेश नहीं हुआ था। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह के मुताबिक आरोपी की तलाश चल रही है।