फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खाना मिलने में देरी होने से नाराज कारपेंटर ने लगाया फंदा

Tue, 14 Jul 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव गांव में रविवार रात खाना मिलने में देरी होने से नाराज कारपेंटर आनंद वर्मा (40) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

उनके भाई ज्ञानेंद्र ने बताया कि आनंद रात करीब आठ बजे नशे की हालत में घर पहुंचे थे। उन्होंने पत्नी मोनिका से खाना मांगा। खाना देने में कुछ देर होने पर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद आनंद दूसरे कमरे में चले गए और दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर मोनिका ने उन्हें सूचना दी। उन्होंने अन्य लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा। आनंद दुपट्टे के सहारे पंखे से लटके हुए थे। परिजन उन्हें लोहिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। यह प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें