फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी भी क्या जल्दी! बच्चे को स्कूल में बंद कर घर निकल गए गए शिक्षक

Sat, 06 Jul 2019 12:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला,अंबेडकरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जलालपुर क्षेत्र में गुरुजी को घर जाने की ऐसी जल्दी थी कि यह देखे बगैर कि शिक्षण कक्ष में कक्षा सात का एक छात्र सो रहा है, ताला बंद किया और चले गए। लगभग डेढ़ घंटे बाद छात्र की आंख खुली, तो उसने खुद को कक्ष में बंद पाया। चीख पुकार पर लोग पहुंचे। इसके बाद उसे निकाला गया।
विज्ञापन


मामला जलालपुर शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय अशरफपुर भुआ का है। शुक्रवार को दोपहर छुट्टी होने के बाद बच्चों के जाते ही अध्यापकों ने बगैर कक्ष के अंदर का जायजा लिए तत्काल सभी कक्षाओं में ताला बंद कर अपने घर चले गए।

इस बीच लगभग सवा दो बजे एक कक्षा से बालक के चीखने चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। वह जोर जोर से आवाज दे रहा था कि उसे यहां से बाहर निकालो। गुरुजी हमें बंद कर चले गए हैं। स्कूल से कुछ दूरी पर स्थित एक ईंट भट्ठे पर कार्य कर रहे मजदूरों तक उसकी आवाज पहुंची, तो वे विद्यालय की तरफ दौडे़।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लापरवाही पर की जाएगी कार्रवाई

वहां देखा कि कक्षा सात का छात्र सौरभ (12) बंद था और बाहर निकलने के लिए रो रहा था। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका गायत्री चौधरी व सह समन्वयक राजेश वर्मा भी वहां पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में ताला तोड़कर बालक को निकाला।

खंड शिक्षा अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि जांच होगी। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें