एक महिला के गले के ऑपरेशन में लापरवाही की हद पार कर दी गई। रायबरेली के सिटी नर्सिंग होम में किए गए ऑपरेशन में महिला के गले में कपड़ा छोड़ दिया गया। कुछ दिन तो ठीकठाक रहा, लेकिन इसके बाद उसके गले में मवाद बनने लगा।
इससे पीड़ित परिवार परेशान हो गया। लखनऊ मेडिकल कॉलेज में दोबारा ऑपरेशन किया गया तो गले में कपड़ा पाया गया। महिला नीतू सिंह के पति रवि की तहरीर पर जिला पुरुष अस्पताल के एनटी सर्जन डॉ. शिव कुमार के खिलाफ सदर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है।
सिटी नर्सिंग होम संचालक की घोर लापरवाही भी इस मामले में पाई गई है। पीड़ित पक्ष की मानें तो सिटी नर्सिंग होम में लाइट नहीं थी। ऐसे में मोबाइल की रोशनी में ऑपरेशन किया गया। जिला पुरुष अस्पताल के सर्जन डॉ. शिव कुमार का कहना है कि मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। पीड़िता के ऑपरेशन में किसी तरह की लावरवाही नहीं बरती गई है।
महिला के गले के ऑपरेशन में बरती गई लापरवाही में जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ शिवकुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संचालक के खिलाफ भी जांच की जा रही है।
- अतुल सिंह, सदर कोतवाल