सिविल अस्पताल में भर्ती महिला की हालत बिगड़ने पर बेटा डॉक्टर से मिन्नते करता रहा लेकिन वह संवेदनहीन बना रहा और वक्त पर इलाज न मिलने से मरीज की मौत हो गई।
परिवारीजनों का आरोप था कि मरीज के इलाज में शुरू से ही लापरवाही बरती गई। वहीं इस मामले में प्रमुख्ा सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अरविंद कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं।
प्रतापगढ़ निवासी मेराज की मां अनवरी बेगम (50) कुछ दिन पहले रिक्शे से गिरकर चोटिल हो गई थीं। मेराज ने बताया कि 20 मई को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फिजिशियन डॉक्टर सिर्फ दवा देकर काम चलाते रहे। शुक्रवार सुबह हालत बिगड़ी तो राउंड पर आए डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड और खून की जांच लिख दी।