फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी की सुरक्षा में चूक, सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ रपट दर्ज

Sun, 23 Apr 2017 01:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के सीएम आदित्यनाथ की सुरक्षा में चूक पर सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ रपट दर्ज कराई गई है। ये पुलिसकर्मी आकस्मिक निरीक्षण के दौरान गायब पाए गए थे।
विज्ञापन


इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए गौतम पल्ली थाने में रपट दर्ज कराई गई है।

गौरतलब है कि प्रदेश में आतंकी हमलों की संभावना के इनपुट को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

आशंका ये भी जताई जा रही है कि आतंकी साधू-संतों के वेश में हमले कर सकते हैं। इसी के मद्देनजर सुरक्षा की लगातार समीक्षा की जा रही है बल्कि अधिकारी भी खासा चौकन्ना हैं।

आतंकी हमलों को लेकर मिली खुफिया सूचना के आधार पर सभी धार्मिक स्‍थलों व न्यायालयों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें