फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में फिर शुरू होगी कार्डियोलॉजी यूनिट

विज्ञापन
बलरामपुर अस्पताल।
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में कार्डियोलॉजी यूनिट अब फिर शुरू होगी। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. प्रवीण प्रधान की पुनर्नियुक्ति के बाद अस्पताल प्रशासन ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इससे हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

750 बेड वाले अस्पताल में करीब आठ साल पहले तक 25 बेड की कार्डियक यूनिट बनी थी। कार्डियोलॉजिस्ट के सेवानिवृत्त होने के बाद यूनिट बंद कर दी गई। वर्ष 2023 में इकलौते कार्डियोलॉजिस्ट के रिटायर होने के बाद कार्डियोलॉजी ओपीडी भी बंद हो गई थी। इसके बाद हृदय रोगियों को मेडिसिन विभाग के डॉक्टर देखते थे और गंभीर मरीजों को केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी सेंटर और लोहिया संस्थान रेफर किया जाता था।
अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 40 से 50 मरीज हृदय संबंधी शिकायत लेकर आते हैं। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि डॉ. प्रवीन प्रधान की तैनाती पुनर्नियुक्ति कर दी गई है। यूनिट को फिर से सक्रिय करने की प्रक्रिया शुरू होगी। यूनिट शुरू होने से इन मरीजों को अस्पताल में ही विशेषज्ञ उपचार और भर्ती की सुविधा मिल सकेगी। इससे विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें