फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इन बड़े शहरों में कार में टीकाकरण की सुविधा जल्द

Thu, 27 May 2021 01:20 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, मेरठ, झांसी, आगरा, मथुरा, सहारनपुर, अयोध्या व गाजियाबाद के सीएमओ इसकी तैयारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
टीकाकरण - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के बड़े शहरों में कार में बैठकर टीका लगवाने की सुविधा जल्द शुरू होगी। अभी यह सुविधा केवल नोएडा में है। महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. राकेश दुबे ने बताया कि नोएडा मॉडल के अनुसार ही अन्य बड़े शहरों के सीएमओ को ऐसी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, मेरठ, झांसी, आगरा, मथुरा, सहारनपुर, अयोध्या व गाजियाबाद के सीएमओ इसकी तैयारी भी कर रहे हैं। इस व्यवस्था में कार पार्किंग के लिए मॉल या बड़ा स्पेस का होना जरूरी होगा, जिससे कि टीका लगवाने के बाद व्यक्ति कार में ही 30 मिनट तक पार्किंग में रह सके। इस दौरान यदि किसी लाभार्थी को कोई दिक्कत होती है वह गाड़ी का हॉर्न बजाकर मदद के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को बुला सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें