बिजनौर थानाक्षेत्र में मंगलवार शाम हादसे का शिकार हुई कार।
सरोजनीनगर। बिजनौर थानाक्षेत्र में मंगलवार शाम बस चालक की लापरवाही से पीछे से आ रही कार उसमें जा घुसी। हादसे में कार सवार आठ लोग चोटिल हो गए। गंभीर रूप से घायल सात वर्षीय बच्ची को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक नेपाल के नरेंद्र खत्री अपनी कार से परिवार के दीपक, उनकी पत्नी कृष्णा, फत्ते की बेटी पूनम के अलावा विशाल कामी, विरास कामी, अश्वका कामी, माहेश्वरी और अधिका को बेंगलूरू ले जा रहे थे। रायबरेली रोड की तरफ किसान पथ पर जा रही कार के आगे प्राइवेट बस चल रही थी। इसके चालक ने दरोगाखेड़ा स्थित कानपुर रोड के पास ओवरब्रिज पार करते ही बस को अचानक किसान पथ पर चढ़ने वाले रास्ते पर मोड़ दिया। तभी पीछे से आ रही कार उसमें जा घुसी। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है।
बिजनौर थानाक्षेत्र में मंगलवार शाम हादसे का शिकार हुई कार।
बिजनौर थानाक्षेत्र में मंगलवार शाम हादसे का शिकार हुई कार।
बिजनौर थानाक्षेत्र में मंगलवार शाम हादसे का शिकार हुई कार।