फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कांवड़ियों पर चढ़ी कार, पांच गंभीर

Thu, 12 Feb 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
घटना के बाद सड़क पर पड़ा कावंड़ व मौजूद कार।
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट में लखनऊ-अयोध्या रोड स्थित तिवारीगंज में मंगलवार रात करीब दो बजे कानपुर के बिठूर गंगा घाट से जल भरकर बाराबंकी स्थित महादेवा मंदिर जा रहे कांवड़ियों के समूह पर तेज रफ्तार कार चढ़ गई। हादसे में पांच कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


सुमेरपुर ठठिया कन्नौज निवासी कांवड़िया अवधेश कुमार ने बताया कि गांव से साथ में 40 कांवड़िये कानपुर के बिठूर गंगा घाट से जल भरकर पैदल बाराबंकी स्थित महादेवा मंदिर जा रहे थे। मंगलवार की रात खाना खाने के बाद सभी ने आराम किया। इसके बाद रात करीब दो बजे यात्रा पर अयोध्या रोड स्थित तिवारीगंज पहुंचे थे कि उल्टी दिशा से आ रही कार कांवड़ियों पर चढ़ गई। हादसे में ओमजी, धीरेंद्र, अनुराग, अनूप और देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और अन्य लोगों को भी चोटें आईं।

पुलिस ने सभी घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। इनमें से धीरेंद्र के परिजन उन्हें कानपुर और देवेंद्र व ओम जी इलाज के लिए कन्नौज चले गए। अनुराग का इलाज लोहिया अस्पताल में जारी है। अतिरिक्त इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

घटना के बाद सड़क पर पड़ा कावंड़ व मौजूद कार।

घटना के बाद सड़क पर पड़ा कावंड़ व मौजूद कार।

घटना के बाद सड़क पर पड़ा कावंड़ व मौजूद कार।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें