फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे नवरात्र की खरीदारी में जमकर बिकीं ये कारें

Mon, 14 Oct 2013 12:34 AM IST
नरेश शर्मा/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कार शोरूम में शारदीय नवरात्र भर खूब चहल-पहल रही। लोगों ने धनतेरस की तर्ज पर ही नवरात्र में भी कार एवं बाइक की खरीद की।
विज्ञापन


मध्य वर्ग ने जहां मारुति कार ली, वहीं बड़े घरानों की पसंद ऑडी, मर्सडीज बेंज और बीएमडब्ल्यू कार रही।

इस दौरान लोगों ने अपनी पुरानी कार बेचकर भी नई महंगी कार खरीदने का शौक पूरा किया। शारदीय नवरात्र में कुल 813 कार बिकी हैं।

यानी लोग रोजाना 90 कार खरीदकर घर ले गए, जिसमें सबसे महंगी 1.25 करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू कार शामिल है।

संभागीय परिवहन दफ्तर में नवरात्र की महाष्टमी तक करीब 2800 दोपहिया एवं चौपहिया वाहन पंजीकृत हुए हैं। इसमें 1984 बाइक व स्कूटी शामिल हैं, जबकि चौपहिया वाहन में 813 कार बिकीं।

यानी नवरात्र में हर दिन 220 दोपहिया और 90 चौपहिया वाहन बिके। जानकारी में आया कि इस नवरात्र पर शहर के शोरूम से 1.25-1.25 करोड़ रुपये की दो बीएमडब्ल्यू कारें बिकी हैं।
विज्ञापन


हालांकि स्पीड मोटर वैगन शोरूम के सेल्स मैनेजर साबिर इरफान ने एक बीएमडब्ल्यू कार बिकने की जानकारी देते हुए बताया कि उनके शोरूम की बीएमडब्ल्यू राजधानी के ही एक खरीदार के घर की शोभा बढ़ाएगी।

दूसरी तरफ ऑडी कार कंपनी की रिशू ने बताया कि सरोजनीनगर स्थित शोरूम से सबसे महंगी कार क्यू-7 प्रीमियम प्लस भी 72 लाख रुपये में बिकी है। यह कार भी शहरवासी ही खरीदकर ले गए हैं।

3500 वाहन बिकने की उम्मीद
संभागीय परिवहन अधिकारी का मानना कि नवरात्र में कुल 3500 वाहन बिकने की उम्मीद है। शनिवार को महाष्टमी के दिन 416 दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों का पंजीकरण हुआ।
विज्ञापन


इसमें शनिवार को बिके वाहन भी शामिल हैं, लेकिन जिन वाहनों की डिलीवरी अपराह्न बाद हुई, उनके पंजीकरण नहीं हो सके, ऐसे वाहन संभागीय परिवहन दफ्तर खुलने पर पंजीकृत होंगे। अधिकारी का आकलन है कि महाष्टमी को भी 400 से अधिक वाहन बिके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें