फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और पेड़ से टकराने के बाद पलटी कार, एक की मौत, तीन घायल

Wed, 17 Mar 2021 07:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैमिषारण्य से दर्शन कर पत्नी व साले संग लौट रहे उत्तराखंड के एक युवक की कार बुधवार को बाइक से टकराने के बाद पेड़ से टकरा पलट गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई और युवती की पत्नी, बाइक सवार पिता-पुत्र सहित तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पिसावां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हालांकि मृतक के कार सवार दोनों साले सुरक्षित बच गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा पिसावां इलाके में हुआ है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के लक्सर निवासी शिवा (३०) इन दिनों खीरी के मैगलगंज अपनी ससुराल आया था। यहां से वह बुधवार की सुबह अपनी कार से पत्नी शिखा (२६), दो सालों गौरव व सौरव के साथ नैमिषारण्य को पूजन-दर्शन के लिए गया था। दोपहर बाद करीब तीन बजे यह लोग कार से नैमिषारण्य होकर लौट रहे थे। जब यह लोग पिसावां इलाके में मिश्रिख मार्ग पर मुल्लाभीरी गांव के करीब पहुंचे, तभी पिसावां से अपने चार साल के बेटे फुजैल के साथ बाइक से क्षेत्र के जलाईपुर गांव निवासी अशफाक (२५) लौट रहा था। दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई कार एक पेड़ से टकराई, उसके बाद पलट गई। इस हादसे में कार सवार शिवा, उसकी पत्नी शिखा, बाइक सवार अशफाक व उसका चार साल का बेटा फुजैल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से इन लोगों को सीएचसी पिसावां पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने शिवा को मृत घोषित कर दिया, जब कि उसकी पत्नी सहित अन्य तीनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। संयोग से कार सवार सौरव व गौरव सुरक्षित हैं। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें