- चालक व गैराज मालिक सहित तीन पर दर्ज कराया केस
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के बदलापुर से पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे की ऑडी कार गैराज से चोरी हो गई। पूर्व विधायक ने विभूतिखंड थाने में अपने चालक सहित तीन पर केस दर्ज कराया है।
प्रभारी निरीक्षक राम सिंह के मुताबिक, एल्डिको एलीगेंट निवासी ओम प्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे जौनपुर के बदलापुर से समाजवादी पार्टी से विधायक रहे हैं। बाबा दुबे के मुताबिक, उनकी ऑडी कार काफी दिनों से गैराज में खड़ी थी। गैराज में ताला बंद रहता था। गैराज की जांच की गई तो ऑडी कार नहीं थी। पता चला कि चालक आलोक प्रजापति ने ऑडी कार स्टार्ट न होने पर किसान बाजार स्थित वर्कशॉप पर संपर्क किया था। समीर खान व मो. अतहर उर्फ बबलू नाम के दो युवक पहुंचे और कार स्टार्ट की। इसके बाद से ही कार गायब हो गई।