फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुरगंज ससुराल में आये सभासद की कार नाले में बही

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरगंज इलाके में सोमवार को तेज बारिश हुई। इस दौरान ससुराल आए सभासद विनोद कुमार की कार नाले में बह गई। बहाव इतना तेज था कि कार घर से करीब दो सौ मीटर दूर तक चली गई।
विज्ञापन

कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से कार बाहर निकालवाई। रायबरेली के बछरावां निवासी विनोद कुमार वार्ड नंबर-11 से सभासद हैं।
उन्होंने बताया कि लखनऊ में दवा लेनी थी। रविवार रात ठाकुरगंज इलाके कल्याणीजी मंदिर के पास स्थित ससुराल आए थे। रात करीब नौ बजे कार नाले के पास खड़ी की थी।
विज्ञापन

सुबह काफी तेज बारिश होने लगी। इससे घर के पीछे के नाले ओवरफ्लो हो गया और तेज बहार में नाले के किनारे खड़ी विनोद की कार भी बह गई। दोपहर में विनोद बाहर निकले तो कार नहीं थी।
इस पर उन्होंने आसपास तलाश की। इस दौरान किसी ने सूचना दी कि कार दो सौ मीटर दूर नाले में दिखी है। विनोद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाई और नाले से कार को क्रेन से खींचकर बाहर कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें