स्टंट के दौरान नाले में गिरी कार, तीन लोग बचे
लखनऊ। ठाकुरगंज में शुक्रवार को प्रेरणा स्थल में स्टंट के दौरान कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। गनीमत रही कि कार में सवार तीन लोग बच गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। चौक के बंजारी टोला निवासी मो. नबी व उनके परिवार के हुसैन रिजवी और सय्यद अहमद कार से शुक्रवार शाम को छह बजे प्रेरणा स्थल पहुंचे थे। कार सवार तीनों स्टंट कर रहे थ। तभी कार अनियंत्रित होकर प्रेरणा स्थल के किनारे बने नाले में गिर गई। किसी तरह से तीनों कार से निकले। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। क्रेन की मदद से कार निकलवाई। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों प्रेरणा स्थल में कार सीख रहे थे। स्टंट की बात सामने नहीं आई है। तीनों लोगों को चोट नहीं आई है।