फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चलती कार का निकला पहिया, मौरंग लदे ट्रक में घुसी, चालक घायल

Sun, 29 Sep 2024 06:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी में शनिवार रात बाबूरिया खेड़ा गांव के पास चलती कार का पिछला पहिया निकल गया। कार मौरंग लदे खराब ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में जख्मी चालक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


दुबग्गा के सिकरौरी निवासी रफीक निजी चालक हैं। उनके मुताबिक शनिवार रात उन्नाव से लौट रहे थे। करीब दस बजे किसान पथ पर कार के दायीं ओर का पिछला पहिया निकल गया। हड़बड़ाहट में उनका पैर एक्सीलेटर पर पड़ा गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े मौरंग लदे ट्रक में जा घुसी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कटर की मदद से कार को काट कर रफीक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुचांया। इस दौरान करीब आधे घंटे यातायात बाधित रहा।
हादसे के बाद उसी ट्रक के पीछे एक डीसीएम भी जा टकराई। चालक डीसीएम छोड़कर भाग निकला। इंस्पेक्टर नवाब अहमद के मुताबिक ट्रक को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें