फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक लिखी कार ने क्राइम टीम के सिपाही को मारी टक्कर, कुचलने की कोशिश, पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार चौराहे के पास पुलिस टीम रविवार को चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वहां से एक तेज रफ्तार कार निकली जिस पर विधायक लिखा था। चालक को रुकने का इशारा किया तो रफ्तार और बढ़ा दी। कार चालक ने क्राइम ब्रांच के सिपाही आशीष यादव को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने हादसे के बाद कार का ढाई किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ लिया। कार से पुलिस ने प्रबल प्रताप सिंह नाम के युवक को दबोचा। उसके पास से पिस्तौल भी बरामद किया है।
विज्ञापन

एसीपी विजय राज सिंह के मुताबिक, रविवार रात जानकीपुरम क्राइम टीम के सिपाही आशीष यादव को भवानी बाजार के पास एक संदिग्ध व्यक्ति होने की सूचना मिली। आशीष ने प्रभारी निरीक्षक जानकीपुरम छत्रपाल सिंह, एसएसआई प्रमोद कुमार व सेकंड मोबाइल टीम को जानकारी दी। आशीष यादव ने विधायक सत्तापक्ष लिखी कार का भवानी बाजार जानकीपुरम विस्तार चौराहे से पीछा किया। आरोपी कार चालक न्यू कैम्पस की ओर भागा। मामा चौराहे के पास सेकेंड मोबाइल टीम के साथ रोकने का प्रयास किया तब तक सिपाही आशीष ने आकर कार सवार संदिग्ध को घेराबंदी कर रोक लिया। आशीष ने चालक सीट की तरफ जाकर आरोपित की कार से चाभी निकालने का प्रयास किया। इतने में आरोपित ने कार भगा ली। सिपाही सड़क पर गिर गया। उसे चोट आ गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ लिया। एसीपी अलीगंज विजय राज सिंह के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सेक्टर-तीन जानकीपुरम निवासी प्रबल प्रताप सिंह है। आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें