फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शहर में 95 की रफ्तार से दौड़ाई कार, 14 का चालान

Wed, 16 Oct 2024 03:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सिविल लाइंस चौराहा पर स्पीड रडार से वाहनों की चेकिंग करते ट्रैफिक पुलिस। - फोटो : स्रोत-पुलिस विभाग
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में चार पहिया वाहन चालक तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को स्पीड रडार से वाहनों की गति की जांच की तो पता चला कि 95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चालक कार को दौड़ा रहे हैं। इस पर 14 वाहनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा पखवारा के तहत ट्रैफिक पुलिस लोगों को न सिर्फ यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, बल्कि उन्हें फूल देकर जिंदगी की अहमियत भी बता रही है। मंगलवार को वाहनों की गति की जांच स्पीड रडार से की गई। यातायात प्रभारी अजय सिंह तोमर ने बताया कि शहर के अंदर 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कम चार पहिया वाहन चलाने का नियम है।

स्पीड रडार की जांच में पता चला कि चालक शहर के अंदर 90 से 95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी भगा रहे हैं। इससे चालक स्वयं के साथ वाहन में सवार लोगों की जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोबारा तेज रफ्तार में गाड़ी चलते मिलने पर वाहनों को सीज करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें