लखनऊ। तालकटोरा स्थित आलमनगर पुल के नीचे सोमवार रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। हरदोई के बघौली निवासी राम सिंह ने बताया कि भाई वीरू सिंह (44) तालकटोरा में रहकर मजदूरी करते थे। सोमवार रात पैदल जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। परिवार में पत्नी पूजा सिंह व दो बेटियां हैं।