ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश करने के दौरान यहां शनिवार को एक मोटर साइकिल और कार के बीच टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना इमालिआ सुल्तानपुर पुलिस थाना क्षेत्र में हुई।
थाना प्रभारी ऋषभ द्विवेदी ने बताया कि कार और मोटर साइकिल के बीच टक्कर इतनी ज़बर्दस्त थी कि बाइक पर सवार जास्करन (50) और विकास (23) की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि कार में सवार नितेश (12) गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि कार चला रहे अमित अवस्थी और उनकी पत्नी और बेटी बुरी तरह से घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोटर साइकिल सवार एक और युवक भी घायल हुआ है।