बख्शी का तालाब। इटौंजा में बुधवार देर शाम लगभग साढ़े सात बजे यादव ढाबा के पास तेज रफ्तार कार दो बाइकों से टकरा गई। इसमें बाइक सवार प्रकाश (50) और पीछे बैठे साथी पप्पू घायल हो गए। दोनों को राम सागर मिश्र हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्रकाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि पप्पू को ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया। दूसरी बाइक सवार सनेही राम व उनका बेटा अजय निवासी कल्याणपुर घायल हुए हैं।
पेशे से राजगीर बीकेटी लोहारनपुरवा निवासी पप्पू ने बताया कि इटौंजा बाजार से दोनों घर लौट रहे थे। यादव ढाबा के पास सीतापुर से लखनऊ की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। प्रभारी निरीक्षक इटौंजा मार्कंडेय यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।