फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रक से टकराई कार, पांच लोग घायल

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
विज्ञापन
तेलीबाग। पीजीआई के उतरेठिया स्थित शहीद पथ पर शुक्रवार तड़के एक कार आगे चल रहे तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
विज्ञापन


गोरखपुर के बड़हलगंज के मदरांहा गांव निवासी प्रदीप सिंह (39), गांव के ही गिरजेश सिंह (45), कंचन (21), शोभा (40), उनके पति सूर्यभान यादव (48) और बेटी संजना (19) राजस्थान स्थित खाटू श्याम धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे वे कार से शहीद पथ पहुंचे। इस दौरान आगे चल रहा तेज रफ्तार ट्रक अचानक लहराने लगा। ट्रक को अनियंत्रित होता देख चालक प्रदीप ने स्टेयरिंग काटी, लेकिन कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।
खतरे से बाहर सभी घायलः
हादसा इतना भीषण था कि कार की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके एयरबैग खुल गए। चालक को छोड़कर कार में बैठे सभी लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर राहगीर मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पीजीआई पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। घायलों के सिर और शरीर पर कई जगह चोटें लगी हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन

ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस
इंस्पेक्टर पीजीआई सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर भाग गया। हादसे के संबंध में फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। पुलिस घटनास्थल के आसपास और पूरे रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक के बारे में पता लगा रही है।

हादसे में क्षतिग्रस्त कार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें