लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर हुए हादसे के बाद जिला अस्पताल में घायल।
- फोटो : संवाद
रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र में रविवार को साइकिल सवार छात्रा को बचाने में एक कार हाईवे पर खड़ी डीसीएम में पीछे से जा घुसी। इससे कार सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। कार की चपेट में आने छात्रा भी घायल हुई। कार सवार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लिया है।
बिहार प्रांत के दरभंगा जिले के कुशेवर थाना क्षेत्र के औराही गांव निवासी सुजीत कुमार चौधरी (45) अपनी पत्नी इंदिरा देवी (42), बेटे सुजीत कुमार (25), नीशू कुमार (21), बेटी गिन्नी (28) के साथ मौजूदा समय में दिल्ली में रहते हैं। महाकुंभ में स्नान करने के बाद शनिवार दोपहर प्रयागराज से दिल्ली जा रहे थे।
जगतपुर थाना क्षेत्र के कुसुमी गांव की रहने वाली कक्षा 11 की छात्रा मोहिनी (16) कोचिंग पढ़ने के बाद साइकिल से घर जा रही थी। छात्रा को बचाने के प्रयास में कार लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर पूरे कुमेदानगंज के पास सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से पीछे से जा टकराई। घटना देख आसपास के लोग मौके पर आए।
कार सवार लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी जगतपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सभी को अधिक चोटें आने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। छात्रा का सीएचसी में इलाज कराया गया। थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।