फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से टकराई कार, व्यापारी की मौत, साला व दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीगनर। बिजनौर इलाके के नटकुर में शुक्रवार सुबह सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसे में कार सवार व्यापारी उन्नाव के सफीपुर आसिमनपुर निवासी रिजवान (35) की मौत हो गई, जबकि उनके साले शादाब और दोस्त जहीर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


व्यापारी के भाई सलमान के मुताबिक, रिजवान प्रयागराज में रेडीमेड बाउंड्री की सप्लाई करते थे। वहीं, उनके साले शादाब और दोस्त जहीर वाराणसी के कछवा रोड पर रेडीमेड बाउंड्री व सीमेंट के गमले की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार को तीनों लोग बकरीद मनाने घर आ रहे थे। कार रिजवान चला रहे थे। सुबह करीब पांच बजे बिजनौर इलाके के नटकुर स्थित आउटर रिंग रोड पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
राहगीरों ने तीनों लोगों को कार से निकाल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को सीएचसी सरोजनीनगर पहुंचाया, जहां रिजवान को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि शादाब व जहीर को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, सूचना पर पहुंचे घायलों के परिजन दोनों को निजी अस्पताल लेकर चले गए। रिजवान के परिवार में पत्नी रौशना व बेटा जोहान है। इंस्पेक्टर बिजनौर अरविंद कुमार राणा का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें