फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार की बाइक से टकराई, चार घायल

विज्ञापन
हादसे में घायल हुए लोग।
विज्ञापन
मलिहाबाद। क्षेत्र में शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक चालक व तीन अन्य घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने घटनास्थल से कार को कब्जे में लेकर चालक और साथी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेंद्र भाटी ने बताया कि मलिहाबाद के रहमतनगर निवासी रामअवतार भतीजे आशीष, बेटे पंकज और दो वर्षीय पोती परी के साथ बाइक से छोटे बेटे प्रेम के लिए उन्नाव के सफीपुर में रिश्ता देखने गए थे। रात दस बजे चारों लौट रहे थे। पंकज बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहे थे।

रात करीब दस बजे महमूदनगर ढाल के पास सड़क पार करते समय बाइक की लखनऊ की ओर से आ रही अनियंत्रित कार की टक्कर हो गई। चारों छिटककर दूर जा गिरे। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने कार चालक और उसके साथी को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने चारों को पास के अस्पताल पहुंचाया। आशीष और पंकज को हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि घरवालों ने तहरीर नहीं दी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

हादसे में घायल हुए लोग।

हादसे में घायल हुए लोग।

हादसे में घायल हुए लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें