फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाइक को टक्कर मारने के बाद पेड़ से भिड़ी कार, दो की मौत

Sat, 10 Jun 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में फंसे चालक समेत तीन लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चालक की मौत हो गई। दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए था। यदि हेलमेट लगाए हुए होता तो उसकी जान बच जाती, क्योंकि उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के कड़केपुर गांव निवासी राकेश कुमार (42) सुबह बाइक से कहीं जा रहा था। रायबरेली-गुरुबख्शगंज मार्ग पर ढकिया चौराहा के पास रायबरेली की ओर से आ रही बेकाबू कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। इसके बाद बेकाबू कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार राकेश (42) ने मौके पर दम तोड़ दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे तीन लोगों को बाहर निकाला और सीएचसी जतुवा टप्पा पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान कार चालक जय प्रकाश (27) पुत्र महेंद्र निवासी सिवान बेरी जिला झझर हरियाणा ने दम तोड़ दिया। वहीं कार पर सवार सुखवीर पुत्र देवी राम व कृष्ण पुत्र महेंद्र का सीएचसी में इलाज चल रहा है। पुलिस की मुताबिक कार सवार लोग किसी काम से प्रतापगढ़ गए हुए थे। इसके बाद किसी काम के सिलसिले में गुरुबख्शगंज की तरफ जा आ रहे थे। हरियाणा के रहने वाले कार सवार यहां पर क्या करने आए थे, इस बारे में पुलिस पड़ताल कर रही है। थानेदार प्रवीर गौतम ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें