फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा एक्सप्रेस-वे पर ट्रक ने दो कारों को रौंदा, दंपती और दो मासूमों समेत छह लोगों की मौत, तीन घायल

Sat, 30 Dec 2017 09:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
हादसे का शिकार हुई कार। - फोटो : amar ujala
कड़ाके की ठंड और घने कोहरे में शुक्रवार सुबह आगरा एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से दो कार सीधे टकरा गई। हादसे में एक परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो मासूम भी शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
जबकि दूसरे कार में सवार दंपति चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला और ट्रामा सेंटर भेजा। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस गलत दिशा से जा रहे ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

3 of 6
बेटे ऋषभ व बेटी मुस्कान के साथ सुनीता और विष्णु (फाइल फोटो)। - फोटो : amar ujala
मूलरूप से अमेठी के शिवरतनगंज के बहंगी निवासी सोना कन्नौजिया के छह बेटे हैं। बड़ा बेटा विष्णु कन्नौजिया (30) और दूसरे नंबर पर रिंकू (25) दिल्ली में अलग-अलग रहकर अपना काम करते थे। विष्णु जहां निजी कंपनी में कार चालक था। वहीं रिंकू पहाड़गंज में धोबी का काम करता था।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
विष्णु के परिवार में पत्नी सुनीता (28), बेटी मुस्कान (9) बेटा ऋषभ (2) साकेत में रहते थे। दोनों के साथ सगे चाचा ओमप्रकाश का बेटा रामराज (28) भी दिल्ली में ही रहकर ई-रिक्शा चलाता था। विष्णु बृहस्पतिवार को पूरे परिवार के साथ दिल्ली से अमेठी केलिए सेंट्रो कार से निकला।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
सुबह करीब साढ़े नौ बजे काकोरी के बड़ा गांव नागेश्वर मंदिर के पास गलत दिशा से आ रही ट्रक से उसकी कार टकरा गई। हादसे में मौके पर ही विष्णु, रिंकू और रामराज की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल सुनीता, मासूम मुस्कार और ऋषभ को ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में मिले मोबाइल नंबर के आधार पर विष्णु के लखनऊ में रहने वाले रिश्तेदार के जरिए परिवारीजनों को दी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक बिहार के मोतीहारी निवासी जंग बहादुर को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें